Shamli News: बीएसए ने मखमूलपुर-2 विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, बच्चों को सिखाए शतरंज के गुर
शामली, जुलाई 24 -- Shamli News: शामली। जनपद शामली के ब्लॉक कांधला क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मखमूलपुर-2 में बीएसए ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, साफ-सफाई और बच्चों के ज्ञान स्तर का जायजा लिया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास देखकर बीएसए ने उनकी जमकर सराहना की। निरीक्षण के दौरान बीएसए ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से विषय संबंधी सवाल पूछे और उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सवालों के जवाब दिए, जिससे अधिकारी काफी प्रभावित हुए। उन्होंने बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की।इस दौरान बीएसए ने विद्यालय में शतरंज खेलने वाले बच्चों के साथ समय बिताया और खुद चेस बोर्ड पर बैठकर उन्हें खेल की बारीकियां सिखाईं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: 76 शिक्षक, शिक्षामित्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.