Shamli News: बीएसए ने किया औचक निरीक्षण, योग के प्रति बच्चों की रुचि देख की सराहना
शामली, अक्टूबर 24 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी। गांव खयावडी स्थित के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, पढ़ाई की व्यवस्था और विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी ली। शनिवार को थाना भवन के गांव खयावडी मे औचक निरिक्षण करने पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों की पढ़ाई के स्तर और विद्यालय में शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों को परखा। साथ ही बच्चों में योग के प्रति बढ़ती रुचि को देखकर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने योग के माध्यम से बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय में योग शिक्षक राजसिंह पुडीर द्वारा नियमित रूप से बच्चों को योगाभ्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.