Shamli News: बिन बारिश के ही नेहरू मार्केट में भरा गंदा पानी, नाला अटने से व्यापारियों की बढ़ी परेशानी
शामली, अगस्त 30 -- Shamli News: शामली। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र नेहरू मार्केट में इन दिनों बिन बारिश के ही नाले का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। नाले की लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण उसके अट जाने से गंदा पानी दुकानों के बाहर और सड़क पर जमा हो गया है। इससे व्यापारियों और बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि नेहरू मार्केट शहर के प्रमुख बाजारों में शामिल है, लेकिन इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा लंबे समय से नाले की नियमित साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है। नाले में कूड़ा-कचरा और गंदगी जमा होने के कारण पानी की निकासी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। अब हालात यह हैं कि बारिश नहीं होने के बावजूद नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और दुकानों के बाहर जमा हो रहा है। दुकानदारों ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.