शामली, नवम्बर 9 -- Shamli News: शामली। दो अलग अलग हादसो में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ही हादसों में बाइक चालकों द्वारा हेलमेट नही पहना गया था, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटे आई है। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह द्वारा लगातार बाइक सवारों को जागरूक करने के उददेश्य से चेकिंग अभियान चलवाया जा रहा है। जिसमें ट्रेफिक पुलिस से लेकर सिविर पुलिस तक बाइक सवारों को लगातार सिर्फ हेलमेट के लिए ही जागरूक कर रही है और रोजाना सैकडों बाइक सवारों के चालान भी काटे जा रहे है लेकिन इसके बावजूद बाइक सवार हेलमेट लगाने को तैयार नही है। गत रात्रि भी शहर के दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन बारातघर के बाहर दो बाइकों की आपसी में भिडंत होने से बाइक सवार दो युवक घायल हुए है, जिसमें प्रवीन पुत्र विजयपाल निवासी खेडीकरमू व अंकुर पुत्र देवेन्द्र निवासी लिलौन ...