Shamli News: बिडौली पुल पर पांचवें दिन भी धान के वाहनों को रोकना जारी
शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: धान की फसल बेचने के लिए हरियाणा की मंडियों का रुख कर रहे शामली जिले के किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बिडौली पुल पर हरियाणा पुलिस प्रशासन की ओर से उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाले धान से लदे वाहनों को रोके जाने के कारण पांचवें दिन भी ट्रकों की लंबी कतार लगी रही। सीमा पर 100 से अधिक ट्रक खड़े बताए जा रहे हैं। इनमें मध्य प्रदेश और बिहार से धान लेकर आए व्यापारियों के वाहन भी शामिल हैं। वहीं, हरियाणा में धान बेचने पहुंचे जिले के दो दर्जन किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों से वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं। फसल बेचने में आ रही परेशानी को लेकर किसानों में रोष है। जिले के अधिकांश किसान अपनी धान की फसल हरियाणा की मंडियों में बेचने जाते हैं। किसानों ने बताया कि वहां के आढ़तियों के साथ उनका लंबे समय से लेनदेन चलता आ रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.