शामली, अगस्त 24 -- Shamli News: चौसाना। कस्बे के शौकीन मार्केट के पीछे रखे भूसे के दो कूप में रविवार रात संदिग्ध परिस्तिथियों मे आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने तक दोनों कूप में रखा भूसा जलकर राख हो गया। पीड़ित ने आग लगने से करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने का दावा किया है। चौसाना मजरा बड़ी निवासी मुस्तकीम पुत्र महरू ने सोमवार को चौसाना पुलिस चौकी में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मुस्तकीम ने बताया कि उसने शौकीन मार्केट के पीछे पशुओं के चारे के लिए भूसे के दो कूप लगा रखे थे। रविवार रात किसी समय ...