शामली, सितम्बर 10 -- Shamli News: शामली। बाबरी पुलिस ने ट्यूबवेल-नलकूप और विद्युत पोल से तार, केबल व अन्य सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के 22 बंडल बिजली के तार, दो ट्यूबवेल केबल, चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, दो टाटा पिकअप और सामान बेचकर मिले 1200 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को छह चोरी की घटनाओं के खुलासे से जोड़ते हुए उनके आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि बाबरी क्षेत्र में लगातार विद्युत तार और ट्यूबवेल से सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थीं। पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई को कंजरहेड़ी, 24 जुलाई को हाथी करौदा, 19 अगस्त को बंतीखेड़ा और एक सितंबर को हाथी ...