शामली, अक्टूबर 15 -- Shamli News: शामली। मौसम खराब होने के कारण गुरूवार तड़के से ही शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। इसका असर जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ा। बिजली नहीं आने से सीटी स्कैन और एक्सरे की सेवाएं प्रभावित रहीं। जांच कराने पहुंचे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने पर कई मरीज बिना जांच कराए ही घर लौट गए।जिला अस्पताल में बिजली गुल होने के कारण स्वास्थ्यकर्मियों को भी कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल के कुछ कर्मचारी अंधेरे में बैठकर काम करते नजर आए, जबकि कई स्वास्थ्यकर्मी मोबाइल की टॉर्च जलाकर जरूरी कार्य निपटाते दिखाई दिए।बिजली आपूर्ति बाधित रहने से मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानी हुई। जांच सेवाएं प्रभावित होने के कारण मरीजों को इंतजा...