शामली, अक्टूबर 30 -- Shamli News: शामली। श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज, बनत के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रोजेक्ट के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक सोच, नवाचार और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र भानु सिंह, प्रियांशु और श्यामांशु चाहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों को विद्यालय के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता एवं गाइड टीचर नीरज कुमार ने मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और प्रबंधन समिति ने खुशी जताते हुए उन्हें तथा गाइड टीचर को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए क...