शामली, जुलाई 16 -- Shamli News: गत दिनों हुई भारी बारिश के चलते बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बनत की बाउंड्री वॉल गिर गई। दीवार गिरने से विद्यालय व इसमें पढने वाले बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो गई है, जिससे स्कूल परिसर में आवारा पशुओं के प्रवेश और चोरी की आशंका बढ़ गई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक योगेश राठी ने बताया कि लगातार हुई भारी बारिश के कारण विद्यालय की बाउंड्री वॉल दो दिन पहले भरभराकर गिर गई। उन्होंने बताया कि घटना के समय विद्यालय परिसर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान नहीं हुआ। प्रधानाध्यापक ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द बाउंड्री वॉल का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है, ताकि विद्यालय परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े...