शामली, जुलाई 6 -- Shamli News: कांधला। क्षेत्र के कस्बा एलम में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के चलते एचटी विद्युत लाइन के सात पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रही। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक मरम्मत कार्य कर आपूर्ति बहाल कर दी। क्षेत्र के कस्बा एलम में रविवार को हुई तेज बारिश के कारण हाई टेंशन विद्युत लाइन के सात पोल क्षतिग्रस्त हो गए। लगातार बारिश से पोलों के आसपास की मिट्टी का कटाव होने के कारण पांच पोल पूरी तरह गिर गए, जबकि दो अन्य पोल तिरछे हो गए। यह भी पढ़ें- Kannauj News: स्टेडियम फीडर के करीब दो दर्जन गांव अंधेरे में डूबे इसके चलते कस्बे की विद्युत आपूर्ति अचानक ठप हो गई और लोगों को घंटों तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से घरेलू कार्य प्रभा...