Shamli News: बारिश में भी मुस्तैदी से फर्ज निभा रही बाबरी पुलिस
शामली, अगस्त 7 -- Shamli News: बाबरी। कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार हो रही बारिश के बावजूद थाना बाबरी पुलिस पूरी निष्ठा और मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रही है। शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और यात्रा को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी बारिश में भी लगातार सड़कों पर तैनात हैं। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम कांवड़ मार्गों पर सतर्क निगरानी रख रही है। जगह-जगह यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही पुलिसकर्मी जरूरतमंद कांवड़ियों की सहायता भी कर रहे हैं। बारिश के बावजूद पुलिसकर्मियों का समर्पण और सेवा भावना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: बारिश बनी चुनौती, जलभराव के बीच भी बढ़ते रहे शिवभक्त स्थानीय लोगों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.