Shamli News: बारिश में ढही कच्चे मकान की छत
शामली, जुलाई 9 -- Shamli News: कैराना। दो दिनों से हो रही बारिश के कारण एक मकान की छत का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। इस दौरान परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। गांव बसेड़ा निवासी इश्तियाक गांव की ही एक मस्जिद में इमामत करते हैं। बुधवार को उनके मकान की कच्ची छत का हिस्सा ढह गया। बताया जाता है कि पिछले दो दिनों से हो रही वर्षा के कारण छत पूरी तरह पानी सोख चुकी थी। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। इश्तियाक ने प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: चंधेड़ी में बारिश के चलते भरभराकर गिरी मकान की छत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.