शामली, जुलाई 10 -- Shamli News: तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश में थानाभवन में आरा मशीन के गोदाम की टिनशेड की छत एवं ईटो की दीवार गिरने पर मलबे के नीचे दबने से पिता की मौत हो गयी जबकि उसके दो बेटे घायल हो गए। लोगों ने अथक प्रयास के बाद मलबे के नीचे दबे बाप बेटों को बाहर निकाला। तीनों को शामली के निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने पिता यूनुस को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल दोनों बेटों को भर्ती कराया गया है। थानाभवन नगर के मोहल्ला चमड़ा पीठ मे शहीद पुत्र युनुस 45 वर्ष की आरामशीन गोदाम है। शाहिद व उसके दो बेटे अरमान व नौमान के साथ गोदाम में काम कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: दूसरे दिन भी आकाशीय बिजली का कहर, दो दुधारू पशुओं की मौत थानाभवन में तेज बारिश हो रही थी। बताया जा रहा है तीनों के काम करते करते गोदाम की दीवार दरकने स...