Shamli News: बारिश के बाद रेलवे अंडरपास में भरा पानी, रेलवे ने बंद किया रास्ता
शामली, अगस्त 19 -- Shamli News: शहर के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज के निकट बने रेलवे अंडरपास में लगातार हो रही बारिश के कारण पानी भर गया है। जलभराव और हादसे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने अंडरपास का रास्ता बंद कर दिया है। रास्ता बंद होने से आसपास के खेतों में जाने वाले किसानों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को खेतों तक पहुँचने तथा पशुओं के लिए चारा लाने के लिए कई किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ रहा है। कृषि
किसान की परेशानी किसानों का कहना है कि रेलवे अंडरपास का रास्ता पिछले कई वर्षों से पक्का नहीं कराया गया है। कच्चा रास्ता होने के कारण सामान्य दिनों में भी आवागमन में परेशानी होती है, जबकि बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। लगातार बारिश के बाद अंडरपास में पानी भरने से रास्ता पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.