Shamli News: बारिश के चलते तीन माह में भी ढ़ह गया 18 लाख रुपये में बना नाला
शामली, अक्टूबर 12 -- Shamli News: थानाभवन। थानाभवन-ऊन रोड पर नगर पंचायत की ओर से करीब 18 लाख रुपये की लागत से बनाया गया 320 मीटर लंबा नाला पहली बारिश भी नहीं झेल सका। निर्माण पूरा होने के महज तीन दिन बाद रविवार को हुई तेज बारिश में नाले की दीवारें दरक गईं और कई जगह नाला धंस गया। सीमेंट और बालू उखड़कर गिरने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। थानाभवन-ऊन मार्ग पर नगर पंचायत की ओर से नाले का निर्माण कराया गया था। लगभग तीन माह से चल रहा निर्माण कार्य अभी तीन दिन पहले ही पूरा हुआ था, लेकिन पहली तेज बारिश में ही नाले की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। कई स्थानों पर नाला बैठने के साथ ही सीमेंट-बालू उखड़कर गिरने लगी। नाले की यह स्थिति देखकर स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। विदित रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.