शामली, सितम्बर 10 -- Shamli News: शामली। शहर के माजरा रोड पर बाबा श्याम परिवार द्वारा खस्ता कचौरी के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें शहर तथा आसपास देहात क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। गुरूवार को शहर के माजरा रोड स्थित श्री श्याम भक्त अनित निर्वाल द्वारा खस्ता कचोरी आलू के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ विधायक प्रसन्न चौधरी व अनिल निर्वाल ने संयुक्त रूप से बाबा श्याम के चित्र पर माल्यार्पण कर दिया। इस दौरान शहर तथा देहात क्षेत्रों से पहुंचे सैकडों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। अनित निर्वाल ने बताया कि वह बाबा श्याम की कृपा से प्रत्येक माह आलू खस्ता कचोरी का भंडारा आयोजित करते है। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं से स्नातक को आगे बढाने और बाबा श्...