Shamli News: बाबा लक्खीशाह और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि, सपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण
शामली, जुलाई 4 -- Shamli News: शामली। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर शनिवार को बाबा लक्खीशाह की जयंती एवं स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ताना के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा लक्खीशाह एवं स्वामी विवेकानंद के जीवन, आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे पीडीए वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत खैवाल सिटी स्थित पार्टी कार्यालय परिसर में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.