शामली, अक्टूबर 25 -- Shamli News: कस्बा बाबरी में रविवार को दुर्गा मंदिर पर लगे मेले में एक बुजुर्ग की अचानक मौत हो गई। बुजुर्ग मेले में पटरी पर बैठकर बीड़ी, माचिस और टॉफी आदि सामान बेचता था। बताया गया कि वह पहले से बीमार था। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग मेले में पटरी पर बैठा हुआ था, तभी उसकी अचानक मौत हो गई। सूचना मिलने पर बाबरी पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शामली ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। काफी प्रयासों के बाद मृतक की पहचान इस्लाम पुत्र यासीन निवासी देवबंद, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। थाना प्रभारी बाबरी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है। सूचना मिलने पर उसके परिजन देवबंद से बाबरी के लिए रवाना ह...