Shamli News: बाबरी में झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की टेढ़ी नजर
शामली, सितम्बर 19 -- Shamli News: बाबरी। बाबरी क्षेत्र में बिना डिग्री और वैध दस्तावेजों के चिकित्सा कार्य करने वाले कथित झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाबरी कस्बे में पहुंचकर कई क्लीनिकों का निरीक्षण किया। टीम को देखकर कुछ कथित चिकित्सक मौके से चले गए, जबकि कुछ ने अपने प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज टीम के सामने प्रस्तुत किए। टीम ने बिना वैध दस्तावेज चिकित्सा कार्य करने वालों को तीन दिन का समय दिया है। उन्हें सीएमओ शामली कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी डिग्री, प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी कागजात दिखाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दस्तावेज वैध पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन प्रमाण पत्र नहीं दिखाने या फर्जी पाए जाने पर विभागीय कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.