शामली, अक्टूबर 11 -- Shamli News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबरी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कस्बे और आसपास के गांवों से पहुंचे मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते फार्मासिस्ट नितिन त्यागी ने मरीजों को देखकर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। मेले में कुल 25 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें सर्दी-खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा चार मरीज बुखार के लक्षणों से पीड़ित मिले, जबकि तीन मरीज त्वचा संबंधी समस्याओं, जैसे खाज-खुजली से ग्रस्त पाए गए। चार गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य, खानपान और जरूरी सावधानियों के संबंध में परामर्श दिया गया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: स्व...