शामली, अगस्त 18 -- Shamli News: आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव गोहरनी में मंगलवार को भूमि विवाद के निपटारे को पहुंची राजस्व टीम के सामने एक किसान ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगा ली। टीम पैमाइश में आई बाउंड्री वॉल हटा रही थी, किसान ने इसका विरोध करते हुए अचानक खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में किसान को हायर सेंटर रेफर किया गया। किसान ने कानूनगो पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। संपूर्ण समाधान दिवस पर भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर शिकायत की गई थी। टीम मौके पर समस्या निस्तारण के लिए पहुंची थी। गोहरनी निवासी बीरबाला पत्नी स्वर्गीय रामनरेश बेनीवाल एवं आदित्य के बीच भूमि विवाद एसडीएम न्यायालय में चल रहा था। 30 अप्रैल 2013 को एसडीएम न्यायालय से अंतिम आदेश जारी कर दिया गया था। इसके बाद से बीरबाला कब्जा दिलाने की मांग...