शामली, जुलाई 24 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी। हसनपुर लुहारी बाईपास मार्ग पर आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात अंधेरे में बाइक सवार दो युवकों की आवारा पशु से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय राहगीरों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और ग्राम पंचायत की घोर लापरवाही के कारण यह मार्ग अब हादसों का सफर बन चुका है। गांव हसनपुर लुहारी मे गुरुवार की देर शाम आठ बजे गौरव, विजय दोनो भाई बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनो युवक हसनपुर लुहारी बाईपास मार्ग पशु अस्पताल के निकट पहुंचे तो सडक पर खड़ा आवारा पशुओं को झुंड अंधेरे में नजर नही आया। ओर उनकी बाइक आवारा पश...