Shamli News: बाइक सवार तीन युवकों को कार ने मारी टक्कर, घायल
शामली, सितम्बर 11 -- Shamli News: शामली। बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात कार सवार द्वारा टक्कर मार दिए जाने से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की हालत नाजुक होने के कारण हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सलेक विहार निवासी अमन अपने दो अन्य साथी नमन निवासी खेडीकरमू, अमन उर्फ मोनू निवासी काकानगर के साथ बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से सोनीपत गए थे। बताया जाता है कि जब वह सोनीपत से वापस लौट रहे थे तो पानीपत हाईवे पर अज्ञात कार चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड गए और बाइक सवार तीनों युवक दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तीनों युवकों को शामली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.