Shamli News: बाइक सवार को लाठी-डंडों से पीटा, मुकदमा दर्ज
शामली, सितम्बर 8 -- Shamli News: कैराना। गांव मलकपुर निवासी खालिद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे उसके ताऊ का लड़का मोबीन बाइक द्वारा कैराना से रामडा होते हुए अपने गांव मलकपुर आ रहा था। रामडा रोड पर मस्जिद के पास पीछे से दो बाइकों पर सरफराज और उसका भाई साहिल निवासी मोहल्ला खेल कला खुरगान रोड और नौशाद निवासी मलकपुर तथा शहजादा तेजी के साथ आए और उसे भाई को रोक लिया। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मोबीन को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.