शामली, जुलाई 13 -- Shamli News: शादी समारोह से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया। कांधला थाना क्षेत्र के गांव श्यामगढ़ी निवासी सावित्री ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पुत्र संदीप 25 जून को कैराना में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। रात करीब दस बजे वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...