शामली, अक्टूबर 23 -- Shamli News: कांधला। थाना क्षेत्र की खंद्रावली चौकी के पास बाइक और थ्री व्हीलर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर के बाद थ्री व्हीलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। जनपद बागपत के बामडोली गांव निवासी सत्येंद्र चौधरी के बेटे दिवाशष और राजेश पवार रिश्ते में मामा-भांजा हैं। दोनों बाइक पर सवार होकर कांधला से शामली की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे थाना कांधला क्षेत्र में खंद्रावली चौकी के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे थ्री व्हीलर से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, थ्री व्हीलर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और थ्री व्हीलर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर ...