Shamli News: बस स्टैंड से युवक को बहला-फुसलाकर सुनसान बाग में ले जाकर बेरहमी से पीटा
शामली, जुलाई 28 -- Shamli News: कांधला। थाना क्षेत्र में एक युवक को गांव छोड़ने का झांसा देकर सुनसान बाग में ले जाकर सामूहिक रूप से मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच के बाद घटना प्रथम दृष्टया सही पाते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना क्षेत्र के गांव राजपुर छाजपुर निवासी प्रिंस पुत्र पंकज ने बताया कि 19 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे वह कांधला बस स्टैंड पर अपने गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात युवकों ने उसे गांव की ओर छोड़ने की बात कही। विश्वास में आकर वह उनके साथ चला गया। आरोप है कि दोनों युवक उसे रेलवे लाइन के पास स्थित एक सुनसान बाग में ले गए, जहां पहले से 10 से 12 अज्ञात लोग लाठी-डंडों के साथ मौजूद थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.