Shamli News: बस स्टैंड पर छात्रों के दो गुट भिड़े, सरेराह बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट
शामली, सितम्बर 22 -- Shamli News: शामली। शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास मंगलवार को स्कूली छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर सरेआम मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों और बेल्ट से हमला किया। इस दौरान एक छात्र को कुछ छात्रों ने उठाकर सड़क पर पटक दिया। चौराहे पर छात्रों के बीच मारपीट से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में हमलावर छात्र मौके से फरार हो गए। बताया गया कि मंगलवार दोपहर वीवी इंटर कॉलेज की छुट्टी के बाद छात्रों के दो गुट दिल्ली रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर छात्रों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते छात्रों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों की ओर से बेल्ट और लात-घूंसों से हमला किया गया। मारपीट के दौरान एक छात्र बचने के लिए भागा, लेकिन दूसरे छात्रों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.