Shamli News: बस से बच्चों को जंगल में उतारा, स्कूल में अभिभावकों का हंगामा
शामली, सितम्बर 9 -- Shamli News: चौसाना। बिड़ौली रोड स्थित कमालपुर के स्कॉलर प्राइड स्कूल की बस में बच्चों को जंगल में छोड़ने के मामले को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी अभिभावकों ने आक्रोश दिखाते हुए स्कूल प्रबंधन का घेराव किया। रंगाना फार्म, कोंथलपुर, सुंदरनगर, लक्ष्मीपुरा, बल्लामाजरा, खोड़समा, सकौती समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे और प्रधानाध्यापक व प्रबंधक का घेराव कर विरोध जताया। आरोप है कि सोमवार को स्कूली बस का चालक नशे की हालत में बस लेकर निकला था। गांव-गांव जाने के दौरान बस जंगल के रास्ते धान के खेत में फंस गई। इसके बाद चालक बच्चों को जंगल में छोड़कर चला गया। बच्चों ने करीब दो किमी जंगल के रास्ते पैदल चलकर घर पहुंचे थे।
घटना के बाद अभिभावकों की नाराजगी घटना के बाद मंगलवार को भी अभिभावक स्कूल पहुंचे और प्रबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.