Shamli News: बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार किशोर की मौत, चालक गंभीर
शामली, अक्टूबर 26 -- Shamli News: कैराना। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के तहत संचालित अनुबंधित रोडवेज की एक बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार 13 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार प्रातः करीब दस बजे नगर के मुख्य मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक के निकट मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के तहत चल रही एक बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक जावेद निवासी मोहल्ला खैलखुर्द गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ई-रिक्शा में सवार 13 वर्षीय आलिम पुत्र खालिद निवासी मोहल्ला खैलकलां की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने से आलिम सड़क ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.