शामली, सितम्बर 26 -- Shamli News: शामली। शामली को जिला बने 15 साल होने जा रहे हैं, लेकिन रोडवेज बस स्टैंड और वर्कशॉप के लिए जमीन की तलाश खत्म होने का नाम नहीं ले रही। पहले निशुल्क सरकारी जमीन मिलने की बात कहीं जा रही थी, लेकिन अब परिवहन निगम के सामने सबसे पहली प्राथमिकता किसी तरह उपयुक्त जमीन तलाशकर उसे अंतिम रूप देना बन गई है। सहारनपुर आरएम के स्तर से बलवा में जमीन देखी गई, लेकिन किसान के सहमत नहीं होने के कारण यहां भी बात नहीं बन सकी। इससे पहले विजय चौक के पास निजी बस अड्डे वाली जमीन का प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन जमीन से जुड़ा मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन होने के कारण वह भी आगे नहीं बढ़ सका。

बस स्टैंड और वर्कशॉप के लिए जमीन की तलाश शामली में बस स्टैंड और वर्कशॉप के लिए परिवहन निगम की जमीन तलाश का सिलसिला 15 साल बाद भी जारी है। ए...