शामली, अक्टूबर 26 -- Shamli News: शामली। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कस्बा बनत में भगवान महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गई। समर्पण सेवा ट्रस्ट की ओर से शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जगह जगह शोभायात्रा का फूलों से स्वागत भी किया गया। सोमवार को कस्बा बनत से महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, सभासद पति प्रशांत चौहान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान विशिष्ठ अतिथि चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने द्वीप प्रज्जवलित किया। शोभायात्रा भगवान वाल्मीकि मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बे के विभिन्न स्थानों से होते हुए संपन्न हुई, जिसका अनेकों स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निका...