शामली, जुलाई 29 -- Shamli News: शामली। कस्बा बनत में मंगलवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर और फूल बरसाकर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार जनकल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, हर घर जल मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम विश्वकर्मा योजना सहित महिला एवं युवा सशक्तिकरण से जुड़ी अनेक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पह...