Shamli News: बधैव बाईपास पर जाम लगाने में 10 नामजद समेत 10-12 अज्ञात पर मुकदमा
शामली, अगस्त 21 -- Shamli News: आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के बधैव बाईपास करनाल हाईवे पर युवक रोहन उर्फ रोनी के अंतिम संस्कार के दौरान जाम लगाकर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने 10 नामजद समेत करीब 10-12 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 190 और 126(2) के तहत कार्रवाई की है। गत 20 अगस्त को सड़क हादसे में बधैव निवासी रोहन उर्फ रोनी की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिसकर्मी शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव लेकर जा रहे थे। इसी दौरान बधैव बाईपास करनाल हाईवे पर मृतक के परिजन और ग्रामीणों समेत कई लोग एकत्र हो गए। आरोप है कि लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया था। पुलिस का कहना है कि जाम के कारण करनाल हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.