शामली, अगस्त 23 -- Shamli News: क्षेत्र के 12 गांवों में बधाई मांगने को लेकर चल रही रंजिश के बीच एक 60 वर्षीय किन्नर के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और गला दबाकर हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस स्तर पर कार्रवाई न होने के बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला नईबस्ती निवासी सन्नो उर्फ रजी किन्नर ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह कांधला क्षेत्र के करीब 12 गांवों में बधाई मांगने का कार्य करता है। आरोप है कि गंगेरू निवासी फरमान उर्फ गुलाबो और कासिम बिना अनुमति उक्त गांवों में बधाई मांगने जाते थे। इसका व...