शामली, जुलाई 25 -- Shamli News: सकौती गांव को चौसाना मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क बदहाली का शिकार हो रही है। जगह-जगह गहरे गड्ढों और उखड़ी सड़क के कारण ग्रामीणों व गन्ना किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की जर्जर हालत से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को क्षतिग्रस्त मार्ग पर प्रदर्शन कर लोक निर्माण विभाग से तत्काल मरम्मत कराने की मांग उठाई। साथ ही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सीएम को भी शिकायत की गई। यह भी पढ़ें- Hapur News: सड़क बनी तालाब, गड्ढे में उतरे ग्रामीणग्रामीणों का प्रदर्शन चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव सकौती में ग्रामीणों ने सडक मरम्मत की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि यही मार्ग क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के लिए शुगर मिल तक गन्ना पहुंचाने का प्रमुख रास्ता है। गन्ने से लदे ट...