Shamli News: बच्चों ने सामूहिक भोज कर दिया संस्कारों और स्वस्थ आहार का संदेश
शामली, अगस्त 23 -- Shamli News: कस्बे के वशिष्ठ विद्या मन्दिर मे चल रहे उन्नति योग सेंटर में रविवार को विद्यार्थियों के लिए एक विशेष सामूहिक भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान योग कक्षा से जुड़े बच्चों ने अपने घरों से भोजन लाकर सभी के साथ मिलकर सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भोजन मंत्रों सह नाववतु, अन्नपूर्णे सदापूर्णे और "ब्रह्मार्पणं ब्रह्म हविः के सामूहिक उच्चारण से हुआ। मंत्रों का जाप करते हुए अन्न के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर योगाचार्य विशाल शर्मा ने कहा कि योग केवल आसन और प्राणायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी जीवनशैली है जो स्वस्थ शरीर, शांत मन, अनुशासन और अच्छे संस्कारों की ओर ले जाती है।सामूहिक भोजन के माध्यम से बच्चों को अन्न का सम्मान करने, भोजन की बर्बादी से बचने, स्वच्छता बनाए र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.