Shamli News: बच्चों ने की आतिशबाजी, लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर दी बधाई
शामली, नवम्बर 9 -- Shamli News: चौसाना। चौसाना क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन गांवों में रविवार को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थीं। शाम होते ही घरों और प्रतिष्ठानों में दीप जलाए गए तथा आकर्षक रोशनी से गांवों की गलियां जगमगा उठीं। लोगों ने विधि-विधान से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद बच्चों और युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की, जबकि लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। चौसाना, पांथुपुरा, दथेडा और खोड़समा समेत क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन गांवों में दीपावली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: धरा जगमगाई और जर्रा जर्रा आफताब हुआ घरों में रंगोली सजाई गई और दीपों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.