शामली, अक्टूबर 28 -- Shamli News: बाबरी। गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर कैड़ी गांव के किसानों और थानाभवन चीनी मिल के अधिकारियों के बीच थाना बाबरी में हुई बैठक बेनतीजा रही। वार्ता के दौरान किसानों ने बकाया भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि जब तक उनका भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र स्थापित नहीं होने देंगे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि थानाभवन चीनी मिल की ओर से भुगतान नहीं किया गया तो वे दूसरे मिल का क्रय केंद्र लगवाने की मांग पर अड़े रहेंगे। बैठक में किसानों ने स्पष्ट कहा कि आज भुगतान किया जाए, तो कल तौल केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। यह भी पढ़ें- Shamli News: बकाया भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू डीएम को सौंपा ज्ञापन किसानों का कहना था कि बकाया भुगतान नहीं होने से उ...