Shamli News: बकाया गन्ना भुगतान आदि मांगों को लेकर भाकियू ने कलेक्ट्रेट घेरा, बेमियादी धरना
शामली, अक्टूबर 13 -- गन्ना भुगतान और अन्य मांगों को लेकर धरना Shamli News: शामली। गन्ने का बकाया भुगतान अटका है, गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग पर सुनवाई नहीं हो रही और किसानों की दूसरी समस्याएं भी लंबित हैं। इन मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को शामली कलक्ट्रेट में मोर्चा खोल दिया। जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों किसानों ने टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया। प्रशासन की ओर से दोपहर तक वार्ता के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो भाकियू ने आंदोलन को अनिश्चितकालीन जारी रखने का ऐलान कर दिया। किसानों ने कलक्ट्रेट परिसर में ही भंडारा शुरू कर साफ संकेत दिया कि मांगों पर ठोस कार्रवाई के बिना धरना खत्म नहीं होगा। भाकियू ने थानाभवन चीनी मिल से बकाया गन्ना भुगतान कराने, गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने और हाईक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.