Shamli News: बंदरों के झुंड ने बच्चे पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
शामली, अगस्त 26 -- Shamli News: कांधला। कस्बा एलम में छत पर सूखे कपड़े उतारने गए दस वर्षीय बच्चे पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों के हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बंदरों के झुंड से बचाया। घायल बच्चे को उपचार के लिए कांधला स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कस्बा एलम निवासी विनोद का दस वर्षीय बेटा अंश बुधवार को अपने मकान की छत पर सूखे कपड़े उतारने के लिए गया था। बताया गया कि इसी दौरान छत पर मौजूद बंदरों के झुंड ने अचानक बच्चे पर हमला कर दिया। बंदरों ने बच्चे को घेर लिया और उसे घायल कर दिया। हमले से घबराए बच्चे ने शोर मचाते हुए मदद के लिए चीख-पुकार शुरू कर दी। बच्चे की आवाज सुनकर घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.