शामली, अगस्त 31 -- Shamli News: बाबरी। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के बाद सोमवार को केंद्रीय मंत्री एवं रालोद प्रमुख जयंत चौधरी बंतीखेड़ा स्थित अंकित बालियान के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। जयंत चौधरी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं और सरकार व पुलिस प्रशासन जिम्मेदारी के साथ अपना काम कर रहा है। जयंत चौधरी ने अंकित की पत्नी सीमा से भी अलग से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली। सीमा ने कहा कि अभी न्याय अधूरा है और उन्हें पूर्ण न्याय का इंतजार है। उन्होंने कहा कि अंकित के साथ जिस तरह की घटना हुई, आरोपितों के साथ भी वैसी ही सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, तभी उन्हें पूर्ण न्याय का एहसास होगा। अंकित के पिता सत्यवीर सिंह फ...