Shamli News: बंतीखेड़ा में 10 ट्यूबवेलों को चोरों ने बनाया निशाना
शामली, अक्टूबर 6 -- Shamli News: बाबरी। थाना क्षेत्र के गांव बनती खेड़ा में अज्ञात चोरों ने एक साथ दस ट्यूबवेलों को निशाना बनाकर किसानों की चिंता बढ़ा दी। चोर ट्यूबवेलों की दीवारें तोड़कर अंदर घुसे और केबल, कटआउट, स्टार्टर, घड़ी, ऑटोमेटिक उपकरण समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी ट्यूबवेल मालिकों को सुबह हुई। सोमवार को हर्षवर्धन पुत्र ब्रह्मसिंह निवासी बंतीखेड़ा ने थाना बाबरी में तहरीर देकर बताया कि 29 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने गांव के कई ट्यूबवेलों की दीवारें तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर से चोरी हुए सामान की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। चोरी की घटना में हर्षवर्धन, राजकुमार, मनोज, शरद, राहुल, सुभानअल्लाह, सचिन, महबूब, इकराम और ताहिर के ट्यूबवेल शामिल बताए गए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.