Shamli News: फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरे युवक को पीछे के वाहन ने कुचला हालत गंभीर
शामली, अक्टूबर 30 -- Shamli News: चौसाना। बिडौली फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घास से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रॉली में सवार युवक सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन के पहिये उसके पैरों के ऊपर से गुजर गए। गंभीर हालत में घायल को करनाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। बिडौली सादात चौकी क्षेत्र के निवासी साजिद पुत्र हामिद और राजेश पुत्र सेवाराम शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे घास से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर करनाल मंडी जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वे म्यांन कस्बे के पास स्थित बिडौली फ्लाईओवर से नीचे उतर रहे थे, तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.