Shamli News: फॉर्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
शामली, अक्टूबर 26 -- Shamli News: शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के बलवा चौकी के सामने फॉर्च्यूनर गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव महरमपुर दुल्हैड़ा निवासी याकूब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा साकिब 19 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 12 बजे अपने साथियों साकिर और मनव्वर के साथ बाइक से कांधला से गांव लौट रहा था। बाइक बलवा चौकी के सामने पहुंची तो तेज गति से आ रही फॉर्च्यूनर गाड़ी ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। हादसे में साकिब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साकिर और मनव्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार को पुलिस ने पीडित की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.