शामली, सितम्बर 29 -- Shamli News: कांधला। रामलीला मंडप में सुर साहित्य चेतना मंच के तत्वावधान में 12वीं शास्त्रीय संगीत आधारित शरद संगीत संध्या का आयोजन किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में देश-विदेश में प्रसिद्ध कैराना घराने की शास्त्रीय संगीत परंपरा की झलक देखने को मिली। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर संगीत प्रेमियों ने जमकर तालियां बजाईं और पूरा वातावरण सुरमय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद बावरा दास ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तबले पर सूरज वर्मा और नितीश भारद्वाज की जुगलबंदी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हारमोनियम पर अंशुल भारद्वाज ने नगमे के साथ उनका साथ दिया.

कार्यक्रम की प्रस्तुतियाँ इसके बाद भावना सैनी ने 'कहां हो तुम चले आओ...' गजल की भावपूर्ण प्रस्...