शामली, अक्टूबर 22 -- Shamli News: चौसाना। बीते माह बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने चौसाना क्षेत्र में किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया था। खेतों में जलभराव और मौसम की मार के चलते उड़द की पैदावार घटने की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि, बाद में मौसम अनुकूल होने और किसानों की मेहनत के चलते उड़द की फसल ने अच्छी रिकवरी की है। इससे किसानों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद जगी है। इस बार चौसाना और आसपास के गांवों में किसानों ने साठी धान की फसल के बाद दोबारा धान की बुवाई करने के बजाय उड़द और मूंग की खेती को प्राथमिकता दी थी। क्षेत्र में करीब 450 हेक्टेयर भूमि पर उड़द की बुवाई की गई थी। सितंबर के अंतिम सप्ताह और अक्टूबर की शुरुआत में हुई भारी बारिश तथा ओलावृष्टि से फसल प्रभावित हुई थी। बारिश के कारण उड़द की फलियां भीगने से दानों का वजन घट गया था, लेक...