Shamli News: फसल अवशेष न जलाएं, कृषि यंत्रों और बायो डिकम्पोजर का करें प्रयोग
शामली, सितम्बर 14 -- Shamli News: शामली। इन-सीटू योजना के तहत फसल अवशेष प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को माजरा रोड स्थित कृष्णा गार्डन में जनपद स्तरीय मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत श्री अन्न रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शामली ब्लॉक प्रमुख जयदेव मलिक और कांधला ब्लॉक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक ने की। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी ऊन डॉ. संजय कुमार ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने मृदा संरचना, सूक्ष्म एवं मुख्य पोषक तत्वों के साथ मृदा में जीवांश कार्बन का संतुलन बनाए रखने के महत्व के बारे में बताया।कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर के वैज्ञानिक डॉ. शाकिब ने फसल अवशेष प्रबंधन के तरीके बताए। एफपीओ भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.