Shamli News: प्लास्टिक कचरे से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में मदद करेगा रोटरी क्लब
शामली, अगस्त 18 -- Shamli News: पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग के उद्देश्य से रोटरी क्लब शामली ने प्लास्टिक बैंक- कचरे से शिक्षा की ओर अभियान शुरू करने की पहल की है। अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में प्लास्टिक बैंक स्थापित किए जाएंगे, जहां विद्यार्थी अपने घर और आसपास से एकत्र स्वच्छ प्लास्टिक कचरा जमा करेंगे। इसके रीसाइक्लिंग से प्राप्त धनराशि और रोटरी क्लब के सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तकें और साइकिलें उपलब्ध कराई जाएंगी। मंगलवार को रोटरी क्लब शामली के पदाधिकारियों ने डीएम आलोक यादव से मुलाकात कर अभियान की रूपरेखा से अवगत कराया। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान की मुख्य परिकल्पना विद्यार्थियों द्वारा, विद्यार्थियों के लिए' रखी गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.